गढ़वा, फरवरी 13 -- कांडी। थाना अंतर्गत कुशहा गांव के रक्सह टोला निवासी उदय यादव की पत्नी आरती देवी साइबर ठगी का शिकार हो गई। साइबर ठगों ने आंगनबाड़ी विभाग के नाम पर फोन कर उसे झांसे में लेकर कुल 10 हजार की ठगी कर ली। पीड़िता आरती ने बताया कि गुरुवार की शाम मोबाइल नंबर 9572271677 से उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को आंगनबाड़ी विभाग का कर्मचारी बता कहा कि उन्होंने गर्भवती योजना का फॉर्म भरा था। उसी का पैसा आया है। फोन करनेवाले ने कहा कि 7,400 रुपये पहले जमा करना होगा। वह राशि उसे वापस तुरंत वापस करने के लिए कहा गया। झांसे में आकर आरती ने बताए गए नंबर पर पैसा भेज दिया। पुनः दोबारा फोन आया और 2,600 और जमा करने को कहा गया। यह आश्वासन देते हुए कि कहा कि अगले दिन 10 हजार रुपये उसके खाते में वापस कर दी जाएगी। पीड़िता ने विश्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.