दुमका, फरवरी 22 -- दलाही, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मसलिया में शनिवार को परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत महिला बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल सात लाभुकों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से एक लाभुक स्वास्थ्य जांच में पॉजिटिव पाए जाने के कारण ऑपरेशन के लिए उपयुक्त नहीं मानी गई। शेष छह लाभुकों का सफलतापूर्वक महिला बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन सूर्य क्लिनिक, देवघर की विशेषज्ञ टीम द्वारा किया गया। पूरी प्रक्रिया चिकित्सकीय मानकों के अनुरूप एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न हुई। सभी महिलाओं की पूर्व जांच, आवश्यक परामर्श एवं सहमति के बाद ही ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के उपरांत महिलाओं को आवश्यक दवाइयां एवं देखभाल संबंधी निर्देश दिए गए। शिविर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह, तपन कुमार ठाकुर, परिवार नियोजन ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.