सहारनपुर, अगस्त 13 -- राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष विजया राहतकर ने जिला कारागार में महिला बैरक का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला कारागार में महिला बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही बारीकि से बैरक का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए, जिन महिला बंदियों के बच्चे उनके साथ रहते हैं, उनके बारे में भी जानकारी हासिल की। महिला बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछा गया। इसके साथ ही समस्या के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने महिला बैरक की पाकशाला भी निरीक्षण किया। निरीक्षण में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष को व्यवस्थाएं दुरूस्त मिली। इस दौरान जेल अधीक्षक सत्य प्रकाश, कारापाल प्रशांत उपाध्याय, उप कारापाल विजय कुमार गौतम, सुधांशु सिंह, विक्रम सिंह गुंजन लोहान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.