एटा, फरवरी 19 -- एटा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश के आदेशानुसार गुरुवार को जिला कारागार में सिविल जज (सीनियर डिवीजन) प्रभारी-सचिव कामायनी दुबे ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्रभारी सचिव ने महिला बैरेक, कारागार चिकित्सालय में जाकर निरूद्ध बन्दियों की समस्याओं को सुना गया। उनसे अपने वाद की पैरवी के लिए अपना अधिवक्ता है अथवा नहीं। यदि नहीं है तो वाद की पैरवी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा निःशुल्क अधिवक्ता प्रदान कराया जायेगा। प्रभारी सचिव ने जेल अधीक्षक अंकेक्षिता श्रीवास्तव को निर्देशित किया प्रत्येक बंदी से जानकारी प्राप्त करें अपना अधिवक्ता है या नहीं। यदि नहीं है तो अधिवक्ता प्राप्त करने के लिए बंदी का प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा भेजें। इसके साथ ही जिला कारागार के अन्दर साफ-सफाई की पू...