बदायूं, मई 15 -- एक दिवसीय दौरा पर आई सदस्य राज्य महिला आयोग अवनी सिंह ने महिलाओं की समस्याओं को सुनकर निस्तारण व समस्याओं के समाधान किये जाने को संबधित अधिकारी को निर्देश दिये। कहा कि महिलाएं अपने ऊपर हो रहे किसी भी प्रकार के अत्याचार को बर्दाश्त न करें। महिला आयोग महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए उनके साथ खड़ा है। पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए गुणवत्तापरक निस्तारण करायें। बुधवार की दोपहर सदस्य राज्य महिला आयोग अवनी सिंह शहर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंची। इस दौरान उनका भाजपा नेत्री रजनी मिश्रा ने स्वागत किया गया। महिला आयोग सदस्य अवनी सिंह द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने तथा महिलाओं की सुगमता, जिले में महिला उत्पीड़न की घटनाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.