मुंगेर, दिसम्बर 17 -- मुंगेर, एक संवाददाता। स्व. सुधीर प्रसाद राम मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मुंगेर टाउन क्लब महिला टीम की शानदार जीत से जिले भर के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। भागलपुर जिला के शिवनारायणपुर स्थित मथुरापुर में खेले गए इस मुकाबले में मुंगेर टाउन क्लब ने एकतरफा मैच में पिंकी गर्ल्स स्टार, भागलपुर की टीम को 2-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। खेल उद्घोषक महमूद आलम ने बताया कि, मुंगेर की महिला टीम ने शुरू से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। मैच के पहले हाफ में जर्सी नंबर- 10 लूसी कुमारी और जर्सी नंबर- 11 लाडली कुमारी ने एक-एक गोल दागकर टीम को निर्णायक बढ़त दिलाई। इसके बाद पूरे मैच में मुंगेर की टीम का दबदबा बना रहा और भागलपुर की टीम गोल करने में नाकाम रही। उन्होंने बताया कि, टूर्ना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.