औरंगाबाद, फरवरी 12 -- दाउदनगर प्रखंड के मनार क्रीड़ा स्थल पर मनार पंचायत के सौजन्य से आयोजित महिला फुटबॉल मैच में बंगाल की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड की टीम को 2-0 से पराजित किया। इस मुकाबले को लेकर क्षेत्र में खेल प्रेमियों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में ग्रामीण दर्शक मैदान पर जुटे रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मुखिया रामदेव सिंह की देखरेख में प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। खेल के आयोजक कृष्ण कुमार मेहता ने बताया कि मैच काफी रोमांचक रहा। दोनों टीमों ने अनुशासित और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन बंगाल की टीम ने बेहतर तालमेल और रणनीति के बल पर जीत अपने नाम कर ली। मुकाबले का संचालन निर्णायक रामू सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि शैलेश यादव, पूर्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.