सराईकेला, फरवरी 7 -- महिला फुटबॉल एकेडमी के लिए एक दिवसीय ट्रायल कैंप का आयोजन महिला फुटबॉल एकेडमी के लिए एक दिवसीय ट्रायल कैंप का आयोजन -जिले की 50 महिला फुटबॉल खिलाड़ियों ने लिया भाग -डीएसए सचिव ने ट्रायल कैंप का किया उद्घाटन खरसावां,संवाददाता। जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सौजन्य से महिला फुटबॉल एकेडमी के लिए एक दिवसीय ट्रायल कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप सरायकेला स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में संपन्न हुआ। जिसमें जिले की 50 महिला फुटबॉल खिलाड़ियों ने भाग लिया। ट्रायल कैंप का उद्घाटन करते डीएसए सचिव दिलदार ने कहा कि महिला खिलाड़ियों को संगठित कर सशक्त मंच प्रदान करना है ताकि उन्हें राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि जिले में पहली बार महिला फुटबॉल लीग का आयोजन हो रहा है। यह जिले के खेल...