अहमदाबाद, फरवरी 3 -- महिला प्रोफेसर पर बॉडी-शेमिंग के आरोपों से आहत प्रथम वर्ष के नर्सिंग छात्र ने आत्महत्या कर ली। गुजरात के नडियाद शहर में दिनशा पटेल नर्सिंग कॉलेज के 21 वर्षीय छात्र जय विजयकुमार पाटिल का शव सोमवार को मंजीपुरा इलाके स्थित उसके घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस के मुताबिक, छात्र ने आत्महत्या से पहले मां के नाम एक भावनात्मक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए मानसिक उत्पीड़न की बात कही। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। नडियाद टाउन पुलिस ने मामले को केस दर्ज किया है। छात्र का मोबाइल फोन खंगाला जा रहा है। परिजनों और कॉलेज स्टाफ के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। सुसाइड नोट की फॉरेंसिक जांच भी की जा रही है। यह भी पढ़ें- गुजरात का छारी-ढांड पक्षी विहार रामसर सूची में शामिल,जानिए क्या ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.