जमशेदपुर, मार्च 3 -- जमशेदपुर। महिला प्रीमियर लीग-1 के तहत द्वितीय चरण के चयन ट्रायल का आयोजन सामुदायिक भवन सोनारी जमशेदपुर में किया गया। इसमें झारखंड, ओडिशा व बंगाल से लगभग 80 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। महिला प्रीमियर लीग के इस द्वितीय फेज चयन ट्रायल का आयोजन पूर्वी सिंहभूम कबड्डी संघ वीर बजरंग अखाड़ा कुम्हारपाड़ा सोनारी में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में रमेश साहू, तिलक राम साहू, जसवंत साहू, शिव प्रसाद जंघेल अखिलेश प्रसाद, हरीश कुमार, उमेश दास जगदाल, लक्ष्मी कुमारी ,सुशील हैसल, युवराज साहू, ओमप्रकाश साहू, प्रेमलाल ने भूमिका निभाई। इस अवसर पर ओडिशा स्टेट से अरविंद पात्रो, बंगाल से तैमूर रहमान, विश्वनाथ घोष उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.