कौशाम्बी, मई 21 -- मंझनपुर, संवाददाता कोखराज के भरवारी में रेलवे लाइन पर मिली महिला ग्राम प्रधान की लाश के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मृतका की मां की तहरीर पर एफआईआर लिखी गई है। प्रधान के देवर व देवरानी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। कोखराज के रामपुर सुहेला की ग्राम प्रधान गीता देवी की सोमवार को करीब साढ़े 11 बजे भरवारी रेलवे फाटक के समीप रेलवे पटरी पर लाश मिली थी। महिला प्रधान ने आत्महत्या की थी। इस मामले में प्रधान गीता देवी की मां कमला देवी पत्नी ननका ने कोखराज थाना पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि उसकी बेटी गीता देवी को उसका देवर पवन कुमार व उसकी पत्नी सुशीला देवी लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। आए दिन ताना मारते थे। इसको लेकर कई बार विवाद भी हुआ था। घटना से एक दिन पहले गीता देवी को देवर व देवरानी ने खूब अपमानित किया था। दूसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.