कौशाम्बी, अक्टूबर 17 -- मंझनपुर, संवाददाता। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ग्राम प्रधान की देवरानी से घर में घुसकर तमंचे के दम पर छेड़खानी की गई। आरोपी ने अपने भाई-भतीजे व साथियों के साथ फिर से गाली-गलौज किया तो पीड़िता ने शुक्रवार को मामले की तहरीर पुलिस को दे दी। एसपी ने जांच कराने के बाद कार्रवाई की बात कही है। मंझनपुर इलाके की एक महिला ने बताया कि उसकी जेठानी ग्राम प्रधान हैं। पीड़िता की मानें तो आठ अक्तूबर की शाम वह अपने घर पर मवेशी को चारा दे रही थी। जबकि, पति खेतों की ओर गए थे। आरोप है कि इस दौरान गांव का ही एक युवक घर में घुस आया। पहले उसने पति के बारे में पूछताछ की। इसके बाद सूनेपन का फायदा उठाते हुए महिला की कनपटी पर तमंचा सटा दिया और छेड़खानी शुरू कर दी। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता के मुताबिक प्रधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.