भदोही, दिसम्बर 8 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के अभिया पूरेखुशियाल निवासी महिला प्रधान की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मारपीट की घटना से दोनों पक्ष में तनाव बना हुआ है। प्रधान सरिता देवी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि अभिया गांव में दो दिन पूर्व दो पक्ष के बीच विवाद हो रहा था। मारपीट की नौबत आते ही बीच-बचाव के लिए पहुंच गई। इस बीच एक पक्ष के लोगों ने महिला प्रधान पर हमला कर दिया। हमले में घायल हुई महिला प्रधान ने थाने में तहरीर देकर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...