लखनऊ, फरवरी 4 -- मलिहाबाद, संवाददाता। ग्राम पंचायत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का संकल्प लेकर मलिहाबाद तहसील में धरने पर बैठी भदेसरमऊ की महिला ग्राम प्रधान का धरना बुधवार को 16वें दिन भी जारी रहा। ग्राम प्रधान विजयलक्ष्मी मौर्या ने आरोप लगाया है कि जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा उनकी समस्याओं हल करने की बजाय धरना खत्म कराने के प्रयास तेज हो गए हैं। 20 जनवरी से महिला प्रधान विकास से जुड़े पंचायतीराज, राजस्व, ग्राम्य विकास, पुलिस, विद्युत व पीडब्ल्यूडी जैसे विभागों की शिकायतों और पूर्व प्रधान के भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी हैं। ग्राम प्रधान और इनके पति संतोष मौर्या का आरोप है कि ग्राम पंचायत में इन विभागों द्वारा विकास कार्य कराये जाने की एवज मे कमीशन की मांग की जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...