मुजफ्फरपुर, मार्च 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में गुरुवार को धूत ट्रांसमिशन प्रा.लि. द्वारा ऑनलाइन प्लेसमेंट ड्राइव चलाया गया। प्राचार्य डॉ. वरुण कुमार राय ने बताया कि धूत ट्रांसमिशन मूलतः इलेक्ट्रॉनिक्स बेस्ड कंपनी है, जो इलेक्ट्रॉनिक सेंसर, कंट्रोलर, स्वीच, तार आदि बनाती है। यह कंपनी पांच अलग-अलग देशों के अतिरिक्त भारत के 18 राज्यों में फैली हुई है। इसका मुख्यालय महाराष्ट्र में है। कंपनी ने छात्राओं का गूगल मीट द्वारा साक्षात्कार व विषय वस्तु की विशेषज्ञता की जांच की। प्लेसमेंट ड्राइव में 35 छात्राएं शामिल हुईं, जिनमें 13 का अंतिम रूप से चयन किया गया है। चयनित छात्राओं को फाइनल परीक्षा के बाद दिल्ली में प्रोडक्सन इंजीनियर ट्रेनी के पद पर योगदान देना है। योगदान के बाद प्रथम वर्ष उन्हें 15000 रुपये व आवासीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.