देवघर, फरवरी 20 -- देवघर, प्रतिनिधि। यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए महिला पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया। बुधवार को नगर थाना क्षेत्र के बैद्यनाथपुर चौक में महिला पुलिस ने यातायात पुलिस के सहयोग से वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों के बीच जागरूकता बढ़ाना और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना था। यातायात डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद के निर्देश पर महिला पुलिस ने इस अभियान को और भी सख्ती से अंजाम दिया। अभियान के दौरान 168 वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान कुल 68 वाहन चालकों से 1 लाख 2 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। महिला पुलिस ने ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, गाड़ी के कागजात और इंश्योरेंस की जांच की। जिन वाहन चालकों के पास इन दस्तावेजों की कमी पाई गई, उनके खिलाफ यातायात नियमों के तहत कार्रवाई की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.