फरीदाबाद, दिसम्बर 13 -- नूंह। ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत जिला नूंह में महिला थाना पुलिस की टीम ने सराहनीय मानवीय पहल की है। सर्दी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पुलिस टीम ने शहर की लोहार बस्ती में रहने वाले गरीब और जरूरतमंद परिवारों को गर्म कंबल वितरित किए। जिला पुलिस प्रवक्ता के अनुसार शनिवार को महिला थाना की एक टीम नूंह शहर की लोहार बस्ती पहुंची। वहां टीम ने बस्ती में रहने वाली महिलाओं को कानून-व्यवस्था का पालन करने और अपने अधिकारों के बारे में जागरूक किया। इसके बाद जिला पुलिस की ओर से सर्दियों के लिए गर्म कंबल वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य बस्ती के गरीब बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को ठंड से बचाना है। महिला पुलिस की इस पहल की शहरवासियों ने खूब प्रशंसा की है। लोगों का कहना है कि पुलिस न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखती है, बल्कि समा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.