अलीगढ़, दिसम्बर 12 -- अलीगढ़। सीनियर महिला एवं पुरुष जिला स्तरीय बॉक्सिंग टीम का चयन शुक्रवार को अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। जिसमें 45 से 48 भार वर्ग में अनम खान, 51 से 54 भार वर्ग में किट्टू, 54 से 57 भार वर्ग में भारती, 57 से 60 भार वर्ग में गुनगुन का चयन हुआ। इसी क्रम में सीनियर पुरुष में 55 से 60 भार वर्ग में सोमेश, 60 से 65 भार वर्ग में शशांक, 65 से 70 भार वर्ग में अल्कमार, 70 से 75 भार वर्ग में प्रियांशु चौधरी, 75 से 80 भार वर्ग में चैतन्य गौड़, 90 भार वर्ग में गौरव कुमार का चयन किया गया। चयन के दौरान रेफरी एवम् निर्णायक की भूमिका बॉक्सिंग कोच अथक के द्वारा निभाई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...