अलीगढ़, मार्च 21 -- -क्वार्सी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का मामला -पुलिस ने तीन के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद क्वार्सी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में घर के दरवाजे पर खड़ी महिला पार्षद के साथ हमलावरों ने मारपीट कर दी। बीच बचाव में आए बेटे को भी पीट दिया। पार्षद ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। एक मोहल्ला निवासी महिला पार्षद ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि बीते 15 मार्च को वह घर के दरवाजे पर खड़ी थी। तभी इलाके के तीन युवक गाली गलौज करते हुए आ गए। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट कर छेड़छाड़ कर दी। मारपीट में पार्षद का हाथ टूट गया। शोर शराबा सुनकर पहंुचे बेटे को भी पीट दिया। खुद को घिरता देख आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.