उरई, नवम्बर 19 -- कालपी। देवकली में महिला के साथ मारपीट व जेवरात, नगदी लूटने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर तीन अज्ञात के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर थाने में अभियोग दर्ज कराया गया है। पीड़िता पार्वती पत्नी सुरेश निवासिनी ग्राम देवकली थाना कालपी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि बीती 14 अक्टूबर की दोपहर आरोपियों राहुल व राकेश निवासीगण गौर ग्राम थाना भोगनीपुर कानपुर देहात तथा तीन अज्ञात लोग प्रार्थी के घर पर चोरी से घुस आए गाली गलौज की। जब इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने लात घूसे से मारपीट की तथा आरोपियों ने जेवरात के 5 हजार रुपए लूट लिए और घर में ताला डाल दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गए। न्यायालय के आदेश पर कालपी कोतवाली पुलिस ने दो नामजदों तथा तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया इस मामले की विवेच...