झांसी, नवम्बर 10 -- झांसी। बहराइच के बाद अब झांसी में भी सियार के हमले की खबरें सामने आने लगी हैं। जंगली जानवरों के हमले से हर दिन कहीं न कहीं जंगली जानवरों का लोग शिकार बन रहे हैं। ऐसा ही एक मामला भौवरा घाट गांव में सामने आया है। यहां खेत जा रही 55 वर्षीय महिला पर सियार ने हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोठ में भर्ती कराया गया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे झांसी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सियार के हमले के बाद महिला सदमे में है। ग्रामीणों का कहना है कि इसके पहले भी सियार ने अकेले लोगों पर हमला किया था। कई बार वे वन विभाग को इसकी जानकारी दे चुके हैं पर अब तक सियार को नहीं पकड़ा गया है। रविवार की सुबह भौवरा घाट निवासी उमाकांती पत्नी जगरूप अपनी धान की फसल देखने के...