विकासनगर, मार्च 11 -- सहसपुर थाने में एक महिला ने अपने जेठ, जेवर, सास और ननद पर उसके साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शबनम पत्नी स्व. मारुफ निवासी खुशहालपुर सहसपुर ने तहरीर दी है। बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी है। आठ मार्च को एक बजे उसके देवर सोहेल, जेठ इल्ताफ, सास छम्मो देव व ननद आसो ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। उस लोहे की रॉड से हमला किया गया। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हुई हैं। उसे व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। बताया कि उसका जेठ उस पर गंभीर निगाह भी रखता है। थानाध्यक्ष शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.