वाराणसी, दिसम्बर 13 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। जैतपुरा थाना क्षेत्र के नावापुरा में शनिवार को दिन में ननिहाल आई महिला पर उसके मौसेरे भाई ने तेजाब फेंक दिया। महिला का चेहरा, गर्दन, पीठ, हाथ झुलस गया है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार महिला की शादी जैतपुरा क्षेत्र में ही हुई है। महिला का पूर्व में मौसेरे भाई से प्रेम संबंध था। शादी के बाद भी दोनों संपर्क में थे। शनिवार को दोनों अपने ननिहाल पहुंचे थे। महिला की मामी किसी काम से घर के अंदर थीं। इसी दौरान महिला और उसके मौसेरे भाई में विवाद के बाद मारपीट हो गई। मौसेरा भाई ने एक बोतल से एसिड महिला पर उड़ेलकर भाग निकला। उधर, महिला के परिजन घर पर ही उपचार में जुटे रहे। इस बीच उसकी हालत और खराब होती गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही कबीरचौरा...