रुद्रपुर, जुलाई 4 -- खटीमा। धान की रोपाई कर रही एक महिला पर मगरमच्छ ने हमला कर घायल कर दिया। घायल महिला को उप जिला चिकित्साल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को उमरूकलां निवासी 45 वर्षीय इलांती देवी परिजनों के साथ नाले के किनारे खेत में धान की रोपाई कर रही थी। इसी दौरान एक मगरमच्छ ने हमला कर दिया। अचानक हुए मगरमच्छ के हमले से महिला घायल होकर चीखने-चिल्लाने लगी। इस पर मगरमच्छ नाले की ओर भाग गया। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल महिला को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां महिला का उपचार शुरू किया गया। डॉ. अकलीम अहमद ने बताया कि मगरमच्छ के हमले में घायल महिला की हालत सामान्य है। उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.