बुलंदशहर, फरवरी 6 -- कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल में महिला द्वारा बच्चा चोरी करने के प्रयास का मामला सामने आया है। अस्पताल प्रशासन ने महिला को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस महिला से पूछताछ में जुटी है ।वहीं पीड़ित पक्ष ने आरोपी महिला के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। नगर के मोहल्ला पत्थरवाड़ा स्थित कस्तूरी नर्सिंग होम के संचालक डॉ. पवन दीक्षित ने बताया कि बुधवार की देर रात एक महिला अकेली उनके अस्पताल में आई। महिला ने स्टाफ को बताया कि वह सात माह की गर्भवती है और उसे दर्द हो रहा है। स्टाफ ने उसे प्राथमिक उपचार दे दिया। जिसके बाद महिला ने कहा कि वह इतनी रात में कहां जाएगी। उसे अस्पताल में ही रुकने दिया जाए। स्टाफ ने अकेली महिला देखते हुए उसे एक बेड उपलब्ध करा दिया। वही अस्पताल में एक अन्य महिला की डिलीवरी हुई थी। आरोप है कि अस्पताल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.