बागपत, फरवरी 3 -- बड़ौत। नगर की एक कालोनी में अश्लील हरकत का विरोध करने पर आरोपियों ने महिला पर फायरिग कर दी,जिसमें वह बाल-बाल बच गई। महिला ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था,जबकि दूसरे आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। नगर निवासी एक महिला ने बताया कि वह किसी काम से अपने जेठ के घर आई थी। उसके जेठ के सामने वाले मकान में रहने वाले दो युवक उसे देखकर अश्लील हरकत करने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौच करते हुए उसकी बेटी के अपहरण की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत करने की बात कहीं तो इस पर आरोपी अपने घर के अंदर से तमंचे व बंदूक लेकर आए और महिला पर फायरिंग कर दी, जिसमें महिला बाल-बाल बच गई। गोली उसके जेठ के मकान की दीवार में लगी। फायरिंग का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा...