गढ़वा, मार्च 11 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। कांडी थानांतर्गत सुंडीपुर गांव में सिगरेट मांगने को लेकर महिला दुकानदार 55 वर्षीया लालो देवी पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से एक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ में सभी ने घटना में संलिप्तता स्वीकार कर ली है। उसके बाद सभी को जेल भेज दिया गया। समाहरणालय स्थित सभागार में प्रेसवार्ता कर एसपी दीपक कुमार पांडेय ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम करीब पांच बजे 5 बजे संदीप कुमार चंद्रवंशी और अमन विश्वकर्मा सुंडीपुर गांव निवासी रामदास चौधरी के दुकान पर पहुंचे। दुकान पर उस समय रामदास की पत्नी लालो देवी थी। दोनों दुकान पर सिगरेट पीने गए थे। वहीं सिगरेट के पैसे को लेकर लालो और उनके बीच विवाद हुआ था। उसके बाद लालो के पति और हंगामा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.