रुद्रपुर, मार्च 19 -- किच्छा, संवाददाता। रुद्रपुर न्यायालय से तारीख कर लौट रही महिला पर उसके पूर्व पति और उसके साथियों ने हमला कर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने 112 नंबर डायल कर पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने महिला को सुरक्षित लालपुर पुलिस चौकी पहुंचाया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वर्षा रानी पुत्री बिहारी लाल निवासी ग्राम पटेरी पुलभट्टा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका एक केस रुद्रपुर न्यायालय में विचाराधीन है। उसका पूर्व पति छत्रपाल पुत्र बलदेव प्रसाद निवासी आजाद नगर बंगाली कॉलोनी वार्ड 2 किच्छा भी विचाराधीन मामले में उसके साथ है। आरोप है कि जब वह अपनी तारीख पर जाती है तो उसका पूर्व पति उसके साथ गाली-गलौज करता है। 17 मार्च को जब वह तारीख से घर वापस जा रही थी तो छत्रपाल, शान्ति देवी, देवकी देवी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.