देवघर, फरवरी 9 -- देवघर। देवघर में किराए का कमरा देखने आई एक महिला के साथ उसके पति द्वारा मारपीट और अभद्र व्यवहार किया गया है। पीड़िता ने हंड्रेड डायल पर सूचना देकर पुलिस से मदद मांगी, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर थाना पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता सीमावर्ती राज्य बिहार के जमुई जिला की निवासी है। वह अपने भाई के लिए देवघर में किराए का कमरा तलाशने आई थी। इसी दौरान उसका पति पीछा करते हुए देवघर पहुंच गया और स्टेडियम के पास एक सुनसान स्थान पर महिला को रोक लिया। आरोप है कि पति ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी अंतरजातीय विवाह अगस्त माह 2025 में हुई थी। शुरुआती तीन से चार महीनों तक दांपत्य जीवन सामान्य रहा, लेकिन इसके बाद दोनों के बीच ...