बागेश्वर, अप्रैल 22 -- बागेश्वर। बकरी खेत पर जाने पर एक महिला ने दूसरी महिला पर दराती से वार कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय विमला देवी पत्नी हरीश चंद्र चौबे निवासी मनकोट की बकरियां पड़ोसी देवकी देवी के खेतों में चली गई थी। आवेश में आकर देवकी देवी व उनके पोते दयाल ने दराती से महिला पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। जिसके बाद घायल महिला की पड़ोसी 108 के माध्यम से जिला अस्पताल लाए। जहां महिला को सर में 12 टांके लगे है। डॉक्टर प्रीति यादव ने बताया कि महिला के सर में गंभीर चोट है। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.