शामली, जनवरी 8 -- थाना क्षेत्र के गांव इस्सोपुर टील में ग्रामीण महिला पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में वांछित चल रहे बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायल कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि गांव ईस्सोपुर टील निवासी ममता उर्फ मोनी के घर पर गांव के ही चार व्यक्तियों ने फायरिंग की थी। इस संबंध में पीड़िता की तहरीर पर थाना कांधला में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। बताया गया कि बुधवार को पुलिस टीम गंगेरू रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वांछित आरोपी मनेन्द्र उर्फ कल्लू निवासी ग्राम ईस्सोपुर टील को रोकने का प्रयास किया गया। आरोपी ने खुद को घि...