बक्सर, अक्टूबर 8 -- पेज तीन के लिए ----- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। औद्योगिक थाना की पुलिस ने महिला पर चाकू से हमले के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। औद्योगिक थाना के पतेलवा गांव में विजयादशमी की रात घर में सो रही महिला पर चाकू से हमला किया गया था। इस मामले में पुलिस ने अनुसंधान के बाद महिला के जेठ के बेटे और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय ने बताया कि घटना पारिवारिक रंजिश में हुई थी। दरअसल, पतेलवा निवासी महिला का अपनी जेठानी से विवाद होता रहता था। इसे देख जेठानी के बेटे मोनू ने अपने साथी अर्जुन ठाकुर को बीस हजार रुपये देकर उस पर चाकू से हमले की योजना बनाई। दोनों को पकड़ लिया गया है। घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.