हापुड़, जनवरी 10 -- क्षेत्र के गांव शाहपुर में बेटे के साथ हो रही मारपीट के दौरान बीच बचाव करने के लिए गई महिला को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। महिला के पति ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी ग्याशुद्दीन ने बताया कि उनके बेटे के साथ गांव निवासी चार युवक पिटाई कर रहे थे। इसी दौरान शोर सुनकर उसकी पत्नी रोशन बीच बचाव करने के लिए गई तो आरोपियों ने उसकी पत्नी के साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...