गढ़वा, मार्च 21 -- डंडई(गढ़वा), प्रतिनिधि। थानांतर्गत डंडई गांव में स्थानीय गांव निवासी चंदन प्रसाद साहू की 35 वर्षीया पत्नी रेणू देवी पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। चाकू महिला के गर्दन में लगा। उससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला घर में अकेली थी। घटना के बाद उसे परिजनों ने सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया। घटना शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे की है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि डंडई गांव निवासी प्रिंस कुमार उर्फ मंगल नामक युवक पीड़िता के घर के पास बाइक से पहुंचा। घर से 200 फीट की दूरी पर बाइक लगाकर महिला के घर के अंदर प्रवेश किया। उसके बाद दोनों के बीच घर के अंदर ही नोकझोंक हुआ। उसके बाद प्रिंस ने रेणू के गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। घट...