लखीमपुरखीरी, मार्च 24 -- पलियाकलां, संवाददाता। आजादनगर घोला गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी ने गुरूद्वारे की जमीन पर कब्जा करने का आरोप एक महिला पर लगाते हुए एसडीएम को शिकायती पत्र दिया है। साथ ही गुरुद्वारे में बैठक कर कब्जे के प्रयास के बारे में चर्चा भी की। आजादनगर घोला गुरूद्वारा प्रबंध कमेटी ने एसडीएम को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि गुरुद्वारा की भूमि पर एक महिला जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रही है और कई बार मना करने के बाद भी बात नहीं मान रही है। अगर गुरुद्वारा की जमीन पर अवैध कब्जा होता है तो विवाद की स्थिति भी बनती है। ऐसे में उच्चाधिकारी मौका मुआयना करते हुए मामले में कार्रवाई करें। एसडीएम रत्नाकर मिश्रा ने संज्ञान लिया और लेखपाल को बुलाकर जांच के निर्देश दिए हैं। कहा है कि अगर गुरूद्वारा की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है तो कानूनी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.