सीतामढ़ी, अप्रैल 11 -- रीगा, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के रीगा द्वितीय पंचायत अंतर्गत शेरवा टोला वार्ड 10 में एक महिला के शरीर पर गुरुवार की सुबह 440 वोल्ट की बिजली प्रवाहित तार गिर गया। जिस वक्त तार गिरा, वहां महिलाएं झुंड बनाकर खड़ी थी। अचानक से तार गिरने के बाद अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। गनिमत रहा कि तार की चपेट में अन्य महिलाएं नही आयी, इससे बड़ा हादसा टल गया। बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आयी महिला शेरवा टोला निवासी सुनील मंडल की पत्नी रिंकु देवी (36) गंभीर रूप से झुलस गयी। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। इधर, घटना से आक्रोशित शेरवा टोला वार्ड 10 के लोगों ने रीगा-मेजरगंज पथ को बांस बल्ला लगाकर सुबह से ही जाम कर दिया। गुस्साएं लोग बिजली व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.