लखीमपुरखीरी, फरवरी 19 -- नगर के मोहल्ला सिंगहिया निवासी एक महिला पर कुछ दबंगों ने धारदार हथियार खुकरी से हमला कर दिया। घायल महिला ने थाने में जाकर पुलिस को तहरीर दी पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। गुरुवार को नगर के मोहल्ला सिंगहिया निवासी कैशर जहां पत्नी कदीर खान ने मोहल्ले के ही नाजिम व साजिद पुत्रगण जमील अहमद व मोहल्ला महीगिरान निवासी मोनू उर्फ जलीस पुत्र मदीना व शिफान पुत्र मदीना को घर के सामने आए दिन कूड़ा डालने और घर के सामने अंधेरे में शौंच करने से मना किया। जिसको लेकर आरोपी कैशर जहां को गंदी-गंदी गालियां देने लगे तथा धारदार हथियार खुकरी से उसके ऊपर हमला कर दिया। जिससे महिला काफी घायल हो गई। पीड़ित महिला ने थाने में जाकर तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर मिलने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.