मुरादाबाद, फरवरी 13 -- मुगलपुरा थाना क्षेत्र निवासी महिला ने अपने पूर्व पति पर अश्लील टिप्पणी और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस ने शुक्रवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कानून गोयान इलाके की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह जिगर कालोनी निवासी सुहेल इकराम से हुआ था। 9 मई 2023 को सुहेल ने तीन तलाक दे दिया। इस मामले में आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल हो चुका है। पीड़िता के अनुसार उसने परिवार न्यायालय में भरणपोषण का वाद दायर कर रखा है। जिसमें 10 फरवरी को जिरह थी। पीड़िता का आरोप है कि उसके पूर्व पति सुहेल इकराम ने उसके ऊपर अश्लील टिप्पणी करते हुए गाली-गलौज की। उसने मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाया और मना करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.