कोडरमा, मार्च 27 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि । प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को आंगनबाड़ी सेविका के बीच स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। इस संबंध में महिला पर्यवेक्षिका मीणा केसरी ने बताया कि प्रखंड के 90 आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका को जिला समाज कल्याण कार्यालय द्वारा स्मार्ट फोन दिया गया है। इससे उनके काम की गति बढ़ेगी। आंगनबाड़ी सेविकाएं और महिला पर्यवेक्षिकाएं अपने-अपने सेंटर से जुड़ी प्रत्येक दिन की रिपोर्ट प्रखंड और विभाग के साथ शेयर करेंगी। इसके अतिरिक्त स्मार्ट फोन से पोषण ट्रैकर ऐप में आंगनवाड़ी के संचालन से संबंधित सभी कार्यक्रम को अपडेट करेंगी। इसमें आंगनबाड़ी केंद्र खोलने का समय, बच्चों की उपस्थिति, पोषाहार, वजन, टीकाकरण, टेक होम राशन आदि कार्यक्रम स्मार्ट फोन के माध्यम से पोर्टल पर अपलोड करेंगी। इसके अलावा सेविका द्वारा प्रधानमंत्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.