गया, मार्च 23 -- आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ की ओर से रविवार को महासंघ भवन में शोकसभा का आयोजन किया गया। इसमें महिला पर्यवेक्षिका सुनीता देवी के निधन पर शोक जताया गया। दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी। सभा की अध्यक्षता हेमंती देवी ने की। जिला मंत्री में मंजू कुमारी ने बताया कि बैठक में फेस रिकॉर्डरमिंक सिस्टम में हो रही कठिनाइयों पर चर्चा हुई। अगली बैठक के बाद कठोर निर्णय लेकर आंदोलन की तैयारी की जाएगी। सभा में हेमंती देवी, सुनीता कुमारी, सुबह वर्मा, पुष्पा कुमारी, नगीना देवी, उर्मिला देवी, रेणु कुमारी, रघुवीर पाठक, कंचन कुमारी, श्याम सुंदर यादव, कौशल किशोर, विनोद कुमार व शोभा सिंहा आदि रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.