आगरा, दिसम्बर 22 -- विश्व विरासत में अवैध टूरिस्ट गाइडों की मनमानी का एक और मामला प्रकाश में आया है। पर्यटक महिला के मना करने के बावजूद उसे नियमों का भय दिखाकर 5100 रुपये की चादर चढ़बाई। ठगी का एहसास होने पर महिला ने पर्यटन पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने पर्यटक के पैसे वापस कराए। महाराष्ट्र से आई महिला सैलानी रुचिका गाड़ेकर के अनुसार गाइड ने धार्मिक चादर चढ़ाने के नाम पर 5100 रुपये और स्मारकों के टिकट के नाम पर 300 रुपये प्रति व्यक्ति वसूले, जबकि वास्तविक और निर्धारित शुल्क मात्र 50 रुपये है। महिला सैलानी के शिकायत करने पर पर्यटन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गाइड से 5100 रुपये वापस दिलाए। मामले की पुष्टि करते हुए पर्यटन पुलिस में तैनात प्रमोद कुमार ने बताया कि शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि संबंधित गा...