सीवान, फरवरी 2 -- इंटरमीडिएट की सैद्धांतिक परीक्षा को लेकर दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी परीक्षार्थियों की परीक्षा भवन में प्रवेश से पूर्व बॉडी फ्रिस्किंग की जाएगी ताकि परीक्षा को कदाचारमुक्त आयोजित किया जा सके। महिला परीक्षार्थियों की महिला पुलिस व महिला वीक्षक जांच करेंगी। जिला प्रशासन ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला स्तरीय पदाधिकारी व अन्य पदाधिकारियों को सुपर जोनल, जोनल, गश्ती दल दंडाधिकारी व स्टैटिक पदाधिकारी को पुलिस पदाधिकारी के साथ प्रतिनियुक्त किया है। सभी प्रतिनियुक्त अधिकारी स-समय अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचकर जिला नियंत्रण कक्ष को सूचित करेंगे। सोशल मीडिया पर भी जिला साइबर सेल चौबीस घंटे निगरानी रखेगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक, गलत व अफवाह जनक खबर पोस्ट करने वाले को चिन्हित कर कड़ी कार्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.