वाराणसी, जनवरी 5 -- वाराणसी। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए परिवहन निगम ने संविदा पर महिला परिचालकों की भर्ती के लिए फिर से आवेदन मांगे हैं। इसके लिए 9 जनवरी को कैंट स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। पात्र महिला अभ्यर्थी सुबह 11 से शाम 5 बजे तक समस्त दस्तावेज के साथ आवेदन कर सकती हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि शैक्षिक योग्यता एवं अधिमानी अर्हता पूर्व निर्धारित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...