आगरा, अप्रैल 5 -- प्रदेश सरकार रोडवेज में महिलाओं को संविदा परिचालक बनने का मौका दे रही है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि महिला परिचालकों को संविदा पर नियुक्त करने के लिए 17 अप्रैल को सुबह 10 बजे से नौलक्खा, ग्वालियर रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन होगा। इंटर पास, 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। महिला परिचालकों को किलोमीटर आधारित पारिश्रमिक योजना के तहत भुगतान किया जाएगा। दुर्घटना बीमा भी मिलेगा। इच्छुक महिलाएं 17 अप्रैल को मेले में उपस्थित होकर परिचालक बनने की योजना में शामिल हो सकती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.