हमीरपुर, जनवरी 12 -- हमीरपुर, संवाददाता। स्थानीय रोडवेज बस स्टैंड में आए दिन किसी न किसी महिला परिचालक का विवाद हो रहा है। कल भाजपा नेत्री की नाती को महिला परिचालक के थप्पड़ मारने के बाद रविवार को एक और महिला परिचालक ने अपने ही साथी परिचालक को मारने के लिए जूता उतार लिया। हालांकि जूता लगने से पहले ही महिला परिचालक के हाथ से छिटक गया। दोनों में जमकर नोंकझोंक हुई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसकी आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। रोडवेड में बड़ी संख्या में महिला परिचालकों की भर्ती हुई है। जिनका आए दिन किसी न किसी से विवाद होता रहता है। कल एक महिला परिचालक ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष राधा चौरसिया के नाती को थप्पड़ मार दिया था। जिसके बाद विवाद हो गया था। इसका भी वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। रविवार की शाम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.