प्रयागराज, दिसम्बर 11 -- प्रयागराज । उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की महिला सशक्तीकरण योजना को बड़ा झटका लगा है। प्रयागराज परिक्षेत्र में महिला परिचालक के 200 संविदा पदों के लिए जारी विज्ञापन के सापेक्ष केवल 76 महिलाओं ने ही आवेदन किया है। शुक्रवार को राजापुर डिपो कार्यशाला में चयन समिति ने इन सभी आवेदनों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी। नोडल अधिकारी एआरएम प्रशांत दीक्षित की अध्यक्षता में चल रही प्रक्रिया में अपात्र आवेदनों को निरस्त किया जाएगा। पात्र अभ्यर्थियों को अनुबंध पत्र जारी कर एक सप्ताह के भीतर ज्वाइनिंग कराई जाएगी। निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि चयनित महिलाओं को साधारण व एसी दोनों प्रकार की बसों में तैनाती मिलेगी और उन्हें टिकट मशीन संचालन व यात्री व्यवहार का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। आवेदन करने वालों म...