बरेली, जनवरी 17 -- रुहेलखंड डिपो की बस चेकिंग के दौरान महिला परिचालक के हंगामें और आरोपों पर आरएम ने एआरएम से रिपोर्ट मांगी है। इस पर एआरएम ने सोमवार को दोनों पक्षों को तलब किया है। इसी दिन बयान दर्ज कर आरएम को रिपोर्ट दी जाएगी। गुरुवार सुबह रुहेलखंड डिपो के एटीआई अरुण कुमार फतेहगंज पश्चिमी टोल पर रोडवेज बसों की चेकिंग कर रहे थे। अरुण ने यूपी 78 एलटी 3901 सेटेलाइट से दिल्ली जा रही बस को रोका। बस में महिला परिचालक की ड्यूटी थी। अरुण को बस में बिना बुकिंग लगेज के चार नग मिले। उन्होंने रिपोर्ट में बिना बुकिंग 100 केजी सामान लिख दिया। इस पर महिला परिचालक ने हंगामा खड़ा कर दिया। उसने बस को नहीं चलने दिया। इस पर यात्रियों को दूसरी बसों में शिफ्ट कराया गया। महिला परिचालक ने छेड़छाड़ का आरोप लगाकर पुलिस बुला ली। पुलिस ने जांच कर महिला परिचालक को ...