नोएडा, अप्रैल 5 -- नोएडा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के लिए महिला परिचालकों की भर्ती प्रक्रिया 17 अप्रैल को होगी। अनुबंध के तहत होने वाली भर्ती के लिए नोएडा डिपो में सुबह नौ बजे से साक्षात्कार होंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड से सीधे अनुबंध पत्र के आधार पर भर्ती की जाएगी। शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट पास और सीसीसी प्रमाण पत्र होना जरूरी है। महिला अभ्यर्थियों को उनके गृह जनपद के अधीन आने वाले डिपो में नियुक्त किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.