नोएडा, दिसम्बर 3 -- नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा डिपो की बसों में अनुबंध पर महिला परिचालकों की भर्ती होगी। इसके लिए मोरना स्थित नोएडा डिपो में आठ दिसंबर को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें महिला अभ्यर्थियों को स्काउट गाइड, एनएसएस, एनसीसी, उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन और उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के आधार पर सीधे अनुबंध पत्र दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...