काशीपुर, दिसम्बर 30 -- काशीपुर, संवाददाता। महिला पतंजलि योग समिति काशीपुर की ओर से एक जनवरी गुरुवार को शिवालिक होली माउंट एकेडमी, नीझड़ा के मैदान में एक भव्य 108 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को स्कूल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में समिति की कमला रिखाड़ी ने बताया कि सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए समिति ने शारदीय नवरात्रि से 108 अखंड सुंदरकांड पाठ की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य समाज में जातिभेद, वर्गभेद और क्षेत्र भेद को समाप्त कर एकता का संदेश देना रहा। यह अखंड पाठ काशीपुर के साथ-साथ जसपुर और ठाकुरद्वारा सहित विभिन्न क्षेत्रों में भी संपन्न किया गया। जिसकी पूर्णाहुति अब 108 कुंडीय महायज्ञ के माध्यम से की जाएगी। इस महायज्ञ की एक विशेष बात यह है कि इसमें महिलाओं की ऐतिहासिक भूमिका होगी। नजीबाबाद गुरुकुल से यज्ञ ब्रह्मा के रूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.